राज्य
मोबाइल मिलने के बाद छात्रों ने योगी और मोदी जी को दिया धन्यवाद


झिंझाना। करनाल रोड स्थित उपाध्याय नैन सागर डिग्री कॉलेज में आज शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इंटर पास करने वाले 196 छात्र छात्राओं को मोबाइल वितरण किया गया । मोबाइल मिलते ही छात्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं अतिथियों एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया ।
उपाध्याय नैन सागर डिग्री कॉलेज झिंझाना में मोबाइल वितरण समारोह आयोजित किया गया । जिसमें अध्यक्षता कर रहे एवं कॉलेज के संरक्षक दिनेश कुमार जैन ने कहा मोबाइल से दुनिया की हर चीज और आपकी सफलता आपकी मुट्ठी में है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित गोयल ने भी मोबाइल का उचित प्रयोग करने की सलाह देते हुए , जिंदगी में मोबाइल द्वारा आगे बढ़ने का साधन बताया । कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोहित जैन सचिव वमन जैन और प्राचार्य डॉ सुनील कुमार त्यागी आदि ने भी अपने अपने संबोधन में मोबाइल को अपनी उन्नति का एक अच्छा संसाधन बताया । और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अच्छा सहयोग बताया । इस मौके पर अमित कुमार , शिक्षा एवं तकनीकी अनुसंधान समिति सहारनपुर मंडल अध्यक्ष दानिश अली खान भी मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन रविंद्र चौहान जी और श्रीमती पूजा सिंघल ने संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर मेघा सिंघल , शिवांगी कुमारी प्रीति गर्ग गौरव चौहान आकांक्षा मलिक कोमल मलिक आदि 196 बच्चों को मोबाइल वितरित किए गए ।
मेधावी छात्रों , मेहमानों और पत्रकारों को किया सम्मानित
कॉलेज के पूर्व छात्राएं नयना नारंग , और गुंजन को मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चौथी रैंक आने पर सम्मानित किया गया । सभी अतिथियों व पत्रकारों को भी प्रतीक चिन्ह आदि भेंट कर सम्मानित किया गया । प्राचार्य डॉक्टर सुनील त्यागी ने बताया कि 196 छात्र छात्राओं को मोबाइल वितरण किया गया है ।



