Uncategorized
Trending

मुज़फ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर के बेरोजगारों के लिए बडी खुशखबरी, अब हर महीने…

आत्मनिर्भर भारत व हर हाथ को काम’ अभियान को सफल बनाने के पहले बीस क्लस्टर क्षेत्रों में हर माह वृहद रोजगार मेला कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के क्रम में इस अभियान को सफल बनाये जाने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अधिकाधिक युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों को ध्यान में रखकर पांच अतिरिक्त क्लस्टर को चिन्हित किया गया है। अब 25 क्लस्टरों में वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रतिमाह होगा। ‘आत्मनिर्भर भारत व हर हाथ को काम’ अभियान को सफल बनाने के पहले बीस क्लस्टर क्षेत्रों में हर माह वृहद रोजगार मेला कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के क्रम में इस अभियान को सफल बनाये जाने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रशिक्षण व सेवायोजन निदेशक हरिकेश चौरसिया ने मंडल मुख्यालयों आगरा, बस्ती, वाराणसी, अलीगढ़, चित्रकूटधाम, झांसी, मीरजापुर, मुरादाबाद, अयोध्या, प्रयागराज, गोंडा, कानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मेरठ व सहारनपुर और जिला मुख्यालयों में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, जौनपुर, हरदोई, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर व कानपुर देहात के जिला सेवायोजन कार्यालय से संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

हरिकेश चौरसिया ने बताया कि हर माह की 21 तारीख को प्लेसमेंट-डे व हर माह के द्वितीय सोमवार को अप्रेंटिशिप मेले का आयोजन सेवायोजन व आइटीआइ के संयुक्त तत्वावधान में कराया जाएगा। वृहद रोजगार मेलों के आयोजन की पूर्व तैयारी के लिए जिले के मंडलायुक्त व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनिवार्य रूप से हर माह के पहले सप्ताह में बैठक करके रूपरेखा तैयार की जाए।

वृहद मेलों का आयोजन माह के द्वितीय सोमवार, 21 तारीख या 30 तारीख (अवकाश की स्थिति में अगला कार्यदिवस) को कराया जाएगा। निदेशक ने बताया कि सेवायोजन विभाग की ओर से मेले के आयोजन में आमंत्रित नियोजकों के साथ आइटीआइ की ओर से बुलाई गई कंपनियों व रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।

उन्होंने बताया कि सेवायोजन एवं आइटीआइ के संयुक्त प्रयास से अधिक से अधिक प्लेसमेंट कंपनियों व रोजगार देने वाले अधिस्ठानों को एक ही स्थान पर एकत्र कर अधिकाधिक रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों व आइटीआइ पासआउट अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button