मां शाकुंभरी विश्व विद्यालय सहारनपुर के स्पोर्ट्स कोटा के दूसरे दिन प्रवेश
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से प्रवेश हेतु फिजिकल फिटनेस एवं स्किल टेस्ट सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के खेल प्रांगण में आयोजित किए गई।
मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से प्रवेश हेतु फिजिकल फिटनेस एवं स्किल टेस्ट सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के खेल प्रांगण में आयोजित किए गई।आज कुल 32 खिलाड़ियों ने अपना स्पोर्ट्स कोटा का रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कराया जिसमें 11 खिलाड़ी अहर्ये नहीं पाए गए, 21 खिलाड़ियों ने इस प्रवेश हेतु अपना फिजिकल फिटनेस टेस्ट और स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट परफॉर्म किया इसमें कबड्डी के 05, वॉलीबॉल के 02, एथलेटिक्स के 05,ताइक्वांडो के 02, भारतोलन का 01,कुश्ती का 01, जुड़ो के 02, फुटबोल के 03 खिलाड़ी थे। आज इस फिजिकल फिटनेस टेस्ट व स्किल टेस्ट के सफल आयोजन एवं निर्देशन हेतु प्रोफेसर नरेश मलिक प्रवेश समन्वयक एवं चेयरमैन स्पोर्ट्स काउंसिल मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, डॉक्टर सुधीर कुमार पुंडीर, प्राचार्य सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर, प्रोफेसर एस एन सिंह स्पोर्ट्स ऑफिसर, मां शाकुंभरी विश्व विद्यालय सहारनपुर, बाह्य विशेषज्ञ के रूप में डॉ वीरेंद्र कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग मेरठ कॉलेज मेरठ, आंतरिक विशेषज्ञ के रूप में डॉ विजय कुमार, डी ए वी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डॉ सोनाली सिंह, जैन कन्या पाठशाला मुजफ्फरनगर, डॉ प्रवीण अहमद, आर के कॉलेज शामली,डॉक्टर वर्षा चौधरी, गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज कोटा, सहारनपुर, डॉक्टर चंद्रमणि एवं करमजीत कौर मौजूद रहे।


