Uncategorized
Trending

माँ शाकम्भरी सिद्ध पीठ से अखंड ज्योति लाने के लिए रवाना हुआ श्रद्धालु युवाओं का जत्था

क्षेत्र के जागोस गांव में मां शाकुंभरी देवी से अखंड ज्योति लाकर ग्रामवासियों समेत जीवमात्र की सुख शांति व खेतों में हरियाली के माध्यम से खुशहाली तथा बच्चों से लेकर युवाओं में ज्ञान के प्रकाश की कामना के साथ यमुना तट स्थित मनोकामना सिद्धि के लिए प्रसिद्ध शिव मंदिर में जगमगाई जाएगी

छपरौली | क्षेत्र के जागोस गांव में मां शाकुंभरी देवी से अखंड ज्योति लाकर ग्रामवासियों समेत जीवमात्र की सुख शांति व खेतों में हरियाली के माध्यम से खुशहाली तथा बच्चों से लेकर युवाओं में ज्ञान के प्रकाश की कामना के साथ यमुना तट स्थित मनोकामना सिद्धि के लिए प्रसिद्ध शिव मंदिर में जगमगाई जाएगी |

प्रथम विशाल ज्योति यात्रा में शामिल गांव के आधा दर्जन उत्साही युवा ,सिद्ध पीठ शाकुंभरी देवी के लिए रवाना हुए | सभी युवाओं को गांव के समाजसेवी सुरेश चंद शर्मा ने मां शाकुंभरी देवी का भगवा ध्वज देकर रवाना किया |सभी युवा शाकुंभरी सिद्ध पीठ देवी से अखंड ज्योत लेकर आएंगे, जिसे जागौस गांव के शिव मंदिर में समारोह पूर्वक श्रद्धा के साथ स्थापित किया जाएगा |

अखंड ज्योत लाने वालों में प्रमुख समाज सेवी सुनील शर्मा संजीव बिट्टू सचिन रवि व सौरव शर्मा शामिल रहे | इस अवसर पर गांव के सम्मानित समाजसेवी सुरेश चंद शर्मा ग्राम प्रधान श्रीमती निशा देवी लवकुश शर्मा आ संजय कौशिक राजेश शर्मा इंद्रपाल शर्मा अरुण शर्मा आदि ने अखंड ज्योत के गांव पहुंचने पर स्वागत समारोह की तैयारी शुरू कर दी है | बताया कि, उस दिन स्वागत में भजन कीर्तन सहित विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button