मध्यप्रदेश कहीं श्रीलंका बनने की राह पर तो नहीं बढ़ रहा : पटवारी
मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आज राज्य पर बढ़ते कर्ज का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे हालात देखकर लगता है कि कहीं प्रदेश श्रीलंका बनने की राह पर तो आगे नहीं बढ़ रहा।
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आज राज्य पर बढ़ते कर्ज का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे हालात देखकर लगता है कि कहीं प्रदेश श्रीलंका बनने की राह पर तो आगे नहीं बढ़ रहा।
पटवारी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य कर्ज में डूबता जा रहा है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में प्रति व्यक्ति लगभग 45 हजार रुपए का कर्ज है। सरकार हर महीने कर्ज लेती है।
उन्होंने कहा कि राज्य में ब्याज देने, इवेंट आयोजित करने और विज्ञापन देने के लिए कर्ज लिया जा रहा है। यहां तक कि नया कर्ज लेने की योजना बनाने के लिए भी कर्ज लिया जा रहा है। कांग्रेस को डर है कि कहीं मध्यप्रदेश श्रीलंका बनने की राह पर तो नहीं आगे बढ़ रहा।
पटवारी ने कहा कि सरकार फिर से चार हजार करेाड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। ये कर्ज प्रदेश की आने वाली पीढ़ी को चुकाना होगा।
इस दौरान उन्होंने सरकार पर पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबे होने का भी आरोप लगाया।




