राज्य

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा

बागपत। बुधवार को जिले में भाजपा के सभी बारह मंडलों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की।
नगर के बिजरौल रोड़ पर भाजपा नेता श्री भगवान के आवास से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकालते हुए पार्टी का स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया।
जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, नगर अध्यक्ष अमित जैन, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, डा नीरज शर्मा, राजन जैन, एडवोकेट रविन्द्र राठी, चन्द्रवीर तोमर, योगेश सभासद, बोबील चौधरी, गौरव शर्मा, भानू, जिला मंत्री सचिन जैन, विनोद पांचाल, राजा चौधरी, अमरजीत पंवार, अंकित वर्मा, नगर एवं जिलें के तमाम पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने शोभायात्रा में शामिल होकर शहर में यात्रा निकाल निकाली। उसके साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम के साथ भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे भी लगाये गये।
उधर, पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस पर
जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में समर्पण और देशभक्ति का भाव होता है, जो किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है जो कि गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार में सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहली सरकारों में लोगों तक योजनाएं तक नहीं पहुंच पाती थी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं कों मजबूती के साथ पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी व डॉ. मुरली मनोहर जोशी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि ने साकार करने का काम किया है।
इस अवसर पर बीजेपी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
भाजपा कार्यालय पर एलईडी लगाकर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सम्बोधन को भी सुना, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि करोना काल में भी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने अपने कार्यकर्ताओं की मदद से देश भर में सेवा अभियान चलाया जिससे इस महामारी के दौर में भी आम जनता को राहत मिली।
इसकें बाद स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह एवं भाजपा नेता एडवोकेट दीपक शर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जिला एवं महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं फ्रूटी बांटी।
विश्व बंधु शास्त्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button