
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ा की भतीजो ने अपने चाचा और चाची को फावड़े और डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार डाला।

ममला बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर गांव का है। जहां दीवार पर पानी गिरने की बात को लेकर परिवार में विवाद इतना बढ़ा कि भतीजो ने अपने ही चाचा और चाची को आक्रोश में आकर मौत की नींद सुला दिया।

देर रात 45 वर्षीय श्याम मोहन अपने घर में खाना खा रहे थे। दीवार में पानी गिरने को लेकर भतीजे गाली देने लगे। जिसका विरोध श्याम मनोहर ने किया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी भी हुई, लेकिन मामला इतना बढ़ा कि भतीजो ने फावड़ा और लाठी-डंडों से चाचा और चाची पर जानलेवा हमला करके पिटाई कर दी। जिससे श्याम मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्याम मोहन की पत्नी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण श्याम मनोहर की पत्नी ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



