Uncategorized
Trending
बस व कार की भिड़ंत कार क्षतिग्रस्त, चालक भी घायल
दिल्ली बस अड्डे पर कार और बस की भिड़ंत हो गई जिसमें एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया मामले में दोनों चालकों ने आपसी समझौता कर लिया पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई

कांंधला। कस्बे के दिल्ली बस अड्डे पर कार और बस की भिड़ंत हो गई जिसमें एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया मामले में दोनों चालकों ने आपसी समझौता कर लिया पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई। मंगलवार को कस्बे के दिल्ली बस अड्डे पर दिल्ली की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस व शामली की ओर से जा रही कार की भिड़ंत हो गई दोनों वाहनों की भिड़ंत में कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक बागपत निवासी रविंद्र भी घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल कार चालक को पास के प्राइवेट क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। भाई दोनों वाहन चालकों ने मामले में आपसी समझौता कर लिया पुलिस को मामले की कोई भी शिकायत नहीं की गई।

