पी.आर. पब्लिक स्कूल में हुआ समर कैंप का समापन..
पचेंडा रोड स्थित पी. आर. पब्लिक स्कूल में आज समर कैंप का समापन हुआ। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सीखी।

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। पचेंडा रोड स्थित पी. आर. पब्लिक स्कूल में आज समर कैंप का समापन हुआ। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सीखी। विद्यालय के समर कैंप में विद्यालय के बच्चों के अलावा अन्य विद्यालय के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर और हर्षोल्लास के साथ बहुत सारी गतिविधियां सीखी। सभी बच्चों ने समर कैंप का आनंद उठाया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी ने सभी अध्यापिकाओं की मेहनत की सराहना करते हुए बच्चे को भी नई-नई क्रियाओं में प्रतिभाग करते रहने की सलाह दी जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बच्चों को सर्वांगीण विकास का महत्व समझाते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास से तात्पर्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और संवेदनात्मक विकास उनकी आयु के अनुरूप हो। बच्चों का समुचित पालन पोषण कोई आसान काम नहीं है। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने बच्चों को गर्मी से बचाव के उपाय बताएं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में ठोस आहार की बजाए तरल पेय पदार्थ जैसे ठंडा पानी, शिकंजी, शर्बत, कैरी का पना, फलों का रस, छाछ, लस्सी ज्यादा मात्रा में लें, इनसे शरीर में तरावट बनी रहेगी और ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा। समर कैंप की गतिविधियों को समापन कराने में विद्यालय की अध्यापिकाएं चांदनी कश्यप, कुमारी आंचल, कुमारी शिखा, नितिशा और अध्यापक विश्व बंधु शर्मा आदि का सहयोग रहा।


