परियोजना निदेशक महोदय ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण
विकास कार्यों की गुणवत्ता की परखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों में बिल्कुल कोताही नहीं बरती जाएगी।
बहसूमा। ग्राम पंचायत कुन्हेरा तथा तारापुर में कराए जा रहे मनरेगा कार्यों का सत्यापन बुधवार को परियोजना निदेशक महोदय ने किया। साथ ही मौके पर जाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता की परखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों में बिल्कुल कोताही नहीं बरती जाएगी। बता दें कि बुधवार को जिला परियोजना निदेशक गांव कुन्हेरा और तारापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में मनरेगा के अंतर्गत कराए विकास कार्यों की जानकारी ली साथ ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि गांव में चल रहे विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए साथ ही मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कुन्हेरा तालाब का निरीक्षण चकबंध पर मिट्टी कार्य, नाला निर्माण आदि कार्यो का सत्यापन किया।निर्माण कार्य की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक के अफसरों को निर्देश दिए कि गांवों में सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा में चल रहे कार्य की सराहना की और आगे अच्छी प्रगति पर ले जाने के बात कही।इस दौरान अनिल कुमार सोलंकी मनरेगा तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव वैभव देशवाल, राजकुमार राणा, सुप्रीत तोमर, अजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।


