निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी न हो और नूपुर शर्मा पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर डीएम से मिला सर्वदलीय नेताओं का प्रतिनिधिमण्डल
सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सर्वदलीय नेताओं को साथ लेकर डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर से मुलाकात कर निर्दोषों की गिरफ्तारी पर ऐतराज जताते हुए कहा कि कल जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन को लेकर निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी की हम सब निंदा करते हैं।
सहारनपुर। सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सर्वदलीय नेताओं को साथ लेकर डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर से मुलाकात कर निर्दोषों की गिरफ्तारी पर ऐतराज जताते हुए कहा कि कल जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन को लेकर निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी की हम सब निंदा करते हैं। प्रदर्शन में जिन युवकों का रोल गलत रहा है उनकी गिरफ्तारी पर हमें कोई आपत्ति नहीं है मगर गली, मौहल्लों की आपसी राजनीति से प्रेरित होकर किसी निर्दोष पर कार्येवाही नहीं होनी चाहिए,सभी दलों के नेताआंे ने कहा कि सबसे पहले इस पूरे मामले की जड़ नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी होनी चाहिए। जिसके आपत्तिजनक बयान की वजह से नौबत यहां तक पहुंची और प्रदर्शन हो रहे हैं। डीएम और एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि निश्चित रहिये किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा मगर दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सांसद हाजी फजलुर्रहमान, बेहट विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक संजय गर्ग, पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, शहर काजी नदीम अख्तर, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, सपा जिलाध्यक्ष रागिब अंजुम, रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, सपा जिला उपाध्यक्ष फरहाद गाड़ा, सांसद पुत्र मोनिस रजा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी, हाफिज उवैस आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
हुड़ंगियो पर कड़ी कार्रवाई की मांग को डीएम से मिले भाजपाई
जहां आज सर्वदलीय प्रतिनिधिमण्डल गतरोज हुए मामले में निर्दोषों के विरूद्ध कोई कार्यवाही न किये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिला तो वहीं आज प्रदर्शनकारियों के बीच छुपे हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी डीएम से मिला और कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना था कि यह एक सोची-समझी योजना के तहत उपद्रवियों द्वारा व्यापारियों में दहशत पैदा करने का काम किया है। प्रतिनिधिमण्डल में महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, भाजपा विधायक राजीव गुंबर सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




