देश के अमर शहीदों को राष्ट्रीय पर्व पर दीपदान कर पुष्पांजलि अर्पित की
आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आज प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद कर दीपदान एवं पुष्पांजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आज प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद कर दीपदान एवं पुष्पांजलि अर्पित की। थाना सिविल लाइन के नजदीक कारगिल शहीद बचन सिंह की प्रतिमा पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने दीपदान कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज हम खुले में सांस ले पा रहे हैं और तिरंगे का उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय पर्व मना रहे हैं, जिसकी वजह है, हमारे देश के अमर बलिदानी । उन महान देशभक्त लोगों का बलिदान कोई भी भूल नहीं पाएगा। हिंदुस्तान की जनता इस बलिदान को हमेशा याद रहेगी। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, केपी चौधरी, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, अंकित सहरावत ,अश्विनी चौधरी, अजय लाला व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


