
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त और दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की जोड़ी फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ में नजर आयेगी।
आशुतोष गोवारिकर और निर्माता भूषण कुमार फ़िल्म तुलसीदास जूनियर के लिए एक साथ आए हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में दिवंगत राजीव कपूर और संजय दत्त की जोड़ी नजर आयेगी।
निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने कहा, “राजीव और संजय दोनों का एक प्रतिष्ठित वंश है,जिनके माता-पिता 50 और 60 के दशक के दिग्गज सितारों थे। हालांकि दोनों ही कलाकार अपने शुरुवाती फिल्मों में एक साथ नज़र नहीं आये थे। इस स्क्रिप्ट ने हमें उन्हें एक साथ लाने की अनुमति दी, और शुक्र है कि दोनों ने हामी भरी।”
गुलशन कुमार और टी सीरीज प्रस्तुत और आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन की फिल्म तुलसीदास जूनियर को मृदुल ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।




