


शामली। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन को बुरी तरह बेहाल करके रख दिया है। गर्मी का आलम यह है कि लोगों को कहीं भी चैन नहीें मिल रहा है। तापमान के 40 पार पहुंच जाने के कारण पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। घर भी भट्टी की तरह तप रहे हैं, जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चे भी बिलबिला रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों में भीड भी नजर नहीं आ रही है। घरों से निकलने वाले लोग सिर व मुंह को ढककर गर्मी से बचाव कर रहे हैं लेकिन राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
जानकारी के अनुसार तापमान के लगातार बढने के चलते इन दिनों आम जनजीवन बुरी तरह बेहाल नजर आ रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों को बिलबिला कर रख दिया है। गर्मी का आलम यह है कि लोगों को न घर और न बाहर ही आराम मिल रहा है। चिलचिलाती धूप लोगों के शरीर को झुलसाने का काम कर रही है। घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। तापमान के 40 के पार पहुंच जाने से ऐसा लगता है मानो आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप के कारण मकान भी भट्टी की तरह तप रहे हैं जिसके कारण घरों में छोटे-छोटे बच्चे भी बिलबिला रहे हैं। एसपी व कूलर की हवा भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटा सा पसरा रहता है, लोग अपने घरों में रहते हैं। दुकानों पर भीड भी कम ही नजर आ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को सिर व मुंह को ढककर बाहर निकलना पड रहा है लेकिन राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गर्मी में लोगों का पसीना भी सूखने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है कि जब अप्रैल में गर्मी का यह हाल है तो आगामी दिनों में क्या होगा, मई व जून की गर्मी तो बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाएगा।



