crimeराज्य
Trending

जिले में भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार

बिहार में गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया

गया। बिहार में गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (विधि व्यव्स्था) भरत सोनी ने बुधवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि खिरियावां गांव के समीप शराब बेचने का कारोबार किया जा रहा है। इसी आधार पर खिरियावां गांव स्थित एक दुकान के समीप छापामारी की गयी। मौके से शराब पीने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं एक दुकान से शराब की कई बोतलें भी बरामद की गई। इस मामले में दुकान के मालिक राजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त दुकान के बगल से दो देसी पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद किया है।

भरत सोनी ने बताया कि छानबीन के क्रम में यह पता चला कि यह हथियार गौतम मांझी नामक व्यक्ति लेकर आया था, जो खिरियावां गांव में दो पक्षों हो रहे जमीनी विवाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से पहुंचा था। लेकिन पुलिस को देखते ही गौतम मांझी एवं उसके साथ आये तीन लोग फरार हो गए। गौतमा मांझी पूर्व में भी टेंपो लूट कांड में जेल जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button