राज्य
Trending
जम्मू में सामने आया बुराड़ी जैसा मामला, एक घर से मिली छह लाशें
जम्मू के सिदड़ा में बुराड़ी जैसा एक मामला सामने आया है। एक ही घर से छह लाशें मिलने से हर कोई सतब्ध है। पुलिस ने इस संदर्भ में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।
जम्मू: जम्मू के सिदड़ा में बुराड़ी जैसा एक मामला सामने आया है। एक ही घर से छह लाशें मिलने से हर कोई सतब्ध है। पुलिस ने इस संदर्भ में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार सिदड़ा में मा-बेटी सहित एक ही परिवार के छह शव बरामद किये गये हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में आगे की जानकारी जुटाने में लग गई है। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं वल पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा।

मृतकों की पहचान सकीना बेगम, नसीमा अख्तर, रूबिना बानो, जफर सलीम, नूर उल हबीब, सज्जाद अहमद के तौर पर हुई है।



