Uncategorized
Trending

जगदीश बालियान मुजफ्फरनगर जाटमहासभा के जिलाध्यक्ष घोषित

जगदीश बालियान को आम सहमति से जनपद जाट महासभा मु0नगर का पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक का शुभारम्भ गायत्री मंत्र के पाठ के साथ हुआ

मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर की आम सभा द्धसाधारण सभा-ए.जी.एम.) की बैठक चौ0 चरण सिंह भवन वर्मा पार्क गली नं0 11 के सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें जगदीश बालियान को आम सहमति से जनपद जाट महासभा मु0नगर का पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक का शुभारम्भ गायत्री मंत्र के पाठ के साथ हुआ। तत्पश्चात चौ0 चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया तथा पवित्र आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्य संरक्षक कुंवर विजयराज, वर्तमान जिला अध्यक्ष जगदीश बालियान, महासचिव सुन्दरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मवीर मलिक, संरक्षक मांगेराम वर्मा, देवी सिंह सिंभालका आदि ने माल्यार्पण कर सादर नमन किया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश बालियान ने तथा संचालन सुन्दर पाल सिंह ने किया। बैठक के आरम्भ में सुन्दर पाल सिंह ने 3 वर्ष पूर्व आयोजित आमसभा की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया तथा सम्पूर्ण सदन ने हाथ उठाकर पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। तत्पश्चात महामंत्री सुन्दरपाल सिंह महासचिव ने विगत तीन वर्ष के कार्यकाल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान जी के आहवान पर संगठन को सुदृढ़ करने पर विचार किया गया। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने संगठन की मजबूती व प्रगति के लिए अपने-अपने अमूल्य विचार प्रस्तुत किये तथा संगठन की नियमावली में किये जाने वाले विभिन्न अति आवश्यक संशोधनों पर भी सर्व सम्मति से विचार किया गया। इस दौरान बैठक में मांगेराम वर्मा, देवी सिंह, ब्रजवीर सिंह, युद्धवीर सिंह, अनिल चौ0 (मुन्नू) यशपाल सिंह, सुन्दरपाल सिंह, धर्मवीर मलिक, मनोज कुमार, भोपाल सिंह, डा0 जीत सिंह, रवीन्द्र सिंह, मनोज कुमार राठी, ऋषिपाल सिंह, जगवीर सिंह, कुलदीप, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button