चोरी के सामान सहित चार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा जेल
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के लोहे के गेट, ट्राली के गुल्ले व तीन नाजायज छूरी बरामद ुहुई है।

सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के लोहे के गेट, ट्राली के गुल्ले व तीन नाजायज छूरी बरामद ुहुई है। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा नशा तस्कर, वारंटी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत उप निरीक्षक लोकेश कुमार मय हमराही कांस्टेबिल अजय राठी, अमित कुमार,विनीत तोमर व अशोक कुमार द्वारा मुखिबर की सूचना के आधार पर कोलकी टोल के पास से जाने वाले रास्ते पर तालाब के किनारे उत्तरी दिशा में खड़ंजा से चार अभियुक्तगण मोनू उर्फ लुक्का पुत्र रामपाल कश्यप, कवंरसैन पुत्र रामकला, सोनू पुत्र सतीश व लवली उर्फ विनीत पुत्र प्रमोद वालिया निवासीगण ग्राम कोलकी कला थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर को थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 161/20 धारा 380 भादवि में चोरी गये लोहे के गेट व ट्राली के गुल्ले सहित मय तीन अदद नाजायज छूरी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के दो सहयोगी नीशू पुत्र अनीस व समीर पुत्र सिराजु निवासीगण कोलकी कला थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर फरार होने में कामयाब रहे। जिनकी गिरफतारी के प्रयास जारी हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफतार कर लिया जायेगा।




