crime
Trending
घर में घुसकर युवतियों से छेडछाड का आरोप विरोध करने पर मारपीट, पीडितों ने डीएम से लगाई गुहार
घर में घुसकर पुत्री से छेडछाड व विरोध करने पर घर पर पथराव कर घायल करने व युवतियों पर तेजाब डालने की धमकी का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।

शामली। हरड फतेहपुर निवासी एक महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर पुत्री से छेडछाड व विरोध करने पर घर पर पथराव कर घायल करने व युवतियों पर तेजाब डालने की धमकी का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार थानाभवन के गांव हरड फतेहपुर निवासी रामबीरी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक गत दिवस उनके घर में घुस गया तथा वहां मौजूद उसकी पुत्री से छेडछाड शुरू कर दी। पुत्री के शोर मचाने पर उसका पुत्र मौके पर पहुंचा और उसने आरोपी का विरोध किया तो वह गाली गलौच करते हुए वहां से चला गया। थोडी ही देर बाद आरोपी युवक ने उनके घर पर पथराव कर दिया जिसमें घर की एक युवती घायल हो गयी। घटना के वक्त घर कोई नहीं था और सब खेत पर काम के लिए गए हुए थे। जब शाम के समय परिजन घर लौटे तो युवतियों ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन युवक के घर शिकायत लेकर गए तो युवक व उसके परिजनों ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की जिसमें उसका पुत्र कमल घायल हो गया। कमल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसी के चलते आरोपितों ने फिर से उनके घर में घुसकर जान से मारने तथा लडकियों को तेजाब डालने की धमकी दी। पीडिता ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। वहीं एक अन्य मामले में कांधला के गांव खंदरावली निवासी एक महिला ने गांव के ही तीन युवकों पर घर में घुसकर पुत्री के साथ छेडछाड करने व विरोध करने पर मारपीट व कपडे फाडने का आरोप लगाते हुए डीएम से गुहार लगायी है। पीडिता के अनुसार उसका पति पेंट का काम करने के लिए घर से गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक उनकी छत पर पहुंच गए और उसकी नाबालिग पुत्री से छेडछाड शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर जब उसने आरोपितों का विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसके व उसके पुत्र के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर उसके कपडे फाड दिए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडिता ने डीएम से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


