गुरु तेग बहादुर की याद में किया मीठे शर्बत का वितरण
सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर की जयंती के अवसर पर रविवार को ऑल स्किल एंड रिसर्च फाउण्डेशन द्वारा सैक्टर 5 क्षेत्र में छबील लगाकर मीठे शर्बत का वितरण आम लोगों में किया गया

गुडग़ांव। सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर की जयंती के अवसर पर रविवार को ऑल स्किल एंड रिसर्च फाउण्डेशन द्वारा सैक्टर 5 क्षेत्र में छबील लगाकर मीठे शर्बत का वितरण आम लोगों में किया गया। फाउण्डेशन के अध्यक्ष एमपी शर्मा ने बताया कि इस चिलचिलाती गर्मी से आम लोगों को राहत देने का एक छोटा सा प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था गैर लाभकारी संगठन है जो समाज के जरुरतमंद वर्ग की सहायता के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। सरकार के सबका साथ, सबका विकास के उद्घोष को ध्यान में रखते हुए संस्था जनहित के कार्यों में जुटी है। उन्होंने बताया कि बड़ संख्या में राहगीरों ने मीठा शर्बत ग्रहण किया और संस्था के प्रयासों की सराहना भी करते चले गए। इस कार्यक्रम में संस्था के राजवीर सिंह, मोनिका, ज्योति, अक्षत आदि का सहयोग रहा।




