कोरोना
Trending

कोरोना के बढ़ते मामलों से आमजन हो रहे हैं परेशान लापरवाह लोग नहीं दे रहे हैं कोई ध्यान

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा एक बार फिर से बढ़ती जा रही है जिससे आम आदमी का परेशान होना स्वभाविक है।

गुडग़ांव। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा एक बार फिर से बढ़ती जा रही है जिससे आम आदमी का परेशान होना स्वभाविक है। मई माह में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 को पार करता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग यह सोचने के लिए बाध्य हो गए हैं कि कहीं यह कोरोना की चौथी लहर तो नहीं है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच व कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को भी और अधिक तेज कर दिया है ताकि बढ़ते
कोरोना को मात दी जा सके। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना से उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं की हुई हैं। अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। हालांकि अधिकांश मरीज अपने घरों में रहकर ही कोरोना का उपचार करा रहे हैं। यदि अस्पतालों में ऐसे मरीजों को भर्ती भी करना पड़े तो कोई दिक्कत नहीं है। सभी व्यवस्था की हुई हैं। गुडग़ांव में प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा कोरोना के नए मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं और यह सिलसिला गत अप्रैल माह में शुरु हो गया था, जोकि बदस्तूर जारी है। स्वास्थ्य विभाग व जिला
प्रशासन शहरवासियों व ग्रामीणों से भी आग्रह करता आ रहा है कि कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करा जाए ताकि कोरोना की चपेट में आने से बचा जा सके, लेकिन लापरवाह लोग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिना फेस मास्क लगाए सार्वजनिक स्थलों व कार्यक्रमों में बढ़-चढकर भाग भी ले रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि यह थोड़ी सी लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। इसी कारण से कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button