राज्य
कैराना। सिद्ध पीठ बाबा बनखंडी मंदिर परिसर में संगीत में श्री हरि की कथा का शुभारंभ किया गया जिसमें श्री श्री 1008 परमहंस स्वामी विशुद्धानंद महाराज के शिष्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने कथा का वर्णन किया

मंगलवार को कस्बे में स्थित सिद्ध पीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में श्री हरि की कथा का शुभारंभ शिवसेना सनातन मंडल के द्वारा किया गया जिसमें श्री श्री 1008
परम हंस स्वामी विशुद्धानंद महाराज के शिष्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने कथा का वर्णन किया कथा व्यास स्वरूपानंद महाराज ने अपनी वाणी से बताया कि यह वह कथा है जिसमें कोई कितना भी पापी, क्रोधी प्रेत,भले ही क्यों ना हो उसकी भी मुक्ति होती है वहीं उन्होंने कथा में बताया कि कलश से पांचों क्लेश समाप्त हो जाते हैं कथा सुनने से अनिधा, अस्मिता ,राग ,द्वेष इन सबसे मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर अशोक कुमार अनिल मित्तल, नरेंद्र कुमार ,अभिषेक गोयल ,सोनू बंसल, प्रिंस, विशाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।



