Uncategorized
Trending
कैंटर की टक्कर से ग्रामीण की मौत
थाना क्षेत्र के गांव कैलापुर जसमोर के समीप दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर अनियंत्रित कैंटर की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई।

मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कैलापुर जसमोर के समीप दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर अनियंत्रित कैंटर की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई।
शुक्रवार की दोपहर गांव निवासी मेघराज पुत्र धर्मवीर अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने ग्रामीण मेघराज को टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर लग जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र अमर सिंह की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।


