Uncategorized
Trending

किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर रोष जताया

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सवित मलिक ने मौहम्मद आसिफ को यूनियन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

शामली। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सवित मलिक ने मौहम्मद आसिफ को यूनियन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित अन्य समस्याओं का समाधान न होने पर आक्रोश जताया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सवित मलिक ने बाबरी में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर मौहम्मद आसिफ को यूनियन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सवित मलिक ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। सरकार ने चुनाव से पहले किसान को खेत में बिजली निशुल्क देने का वादा किया था लेकिन किसान के खेत में लगे नलकूप पर 100 दिन में मीटर लगाने का निर्णय बडा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 14 दिन में किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने का वादा किया था लेकिन यह वादा भी हवा हवाई साबित हुआ। समय पर किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा इस वर्ष गेहूं की पैदावार भी मौसम की मार के चलते कम हुई है इसलिए गेहूं की खरीद पर किसानों को बोनस मिलना चाहिए। बैठक में रिषिपाल मलिक, जयपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, अंकुर मलिक, डा. अनिल देवास, कुलदीप गर्ग आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button