Life Style
Trending

इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा गैस संरक्षण पखवाड़े का किया गया आयोजन

गृहणियां थोड़ी सी सावधानी बरतकर 30 फीसदी तक बचा सकती हैं कुकिंग गैस

गुडग़ांव। जिस प्रकार पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए कदम उठाए जाते हैं, उसी प्रकार तेल व गैस की भी बचत करना बहुत जरुरी है। गैस आजकल एक बड़ी जरुरत बन गई है। गृहणियों की रसोई बिना कुकिंग गैस के अधूरी है। गैस की बचत के लिए सभी को जागरुक होना पड़ेगा। उक्त बात सैक्टर 37 में इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा आयोजित एलपीजी जागरुकता पंचायत में आए लोगों को संबोधित करते हुए इंडियन ऑयल के गैस वितरक श्रृंगेरी एंटरप्राईजेज के प्रबंधक शशिकांत शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तेल व गैस संरक्षण पखवाड़ा मना रहा है। कंपनी के वितरक व अधिकारी विभिन्न स्थानों पर जाकर गृहणियों व अन्य लोगों को भी जागरुक कर रहे हैं। उनका कहना है कि तेल बहुमूल्य है। इसके भण्डार बहुत सीमित हैं। देश के पास अपना कम तेल है। ऐसे में सभी का दायित्व बढ़ जाता है कि इसका ध्यान से ही इस्तेमाल किया जाए। थोड़ी सी असावधानी से तेल व गैस व्यर्थ में बर्बाद हो जाती हैं और भयंकर दुर्घटना भी घटित हो जाती हैं। इन सबका ध्यान रखना होगा। उन्होंने बताया कि यदि गृहणियां थोड़ी सी सावधान भी बरतें तो 30 फीसदी तक कुकिंग गैस बचाई जा सकती है। प्रैसर कुकर में खाना पकाना चाहिए। जब कोई भी आईटम उबलना शुरु हो जाए तो गैस की लौ कम कर देनी चाहिए। इस प्रकार के छोटे-छोटे उपाय करने से गैस को बचाया जा सकता है। इस जागरुकता कार्यक्रम में महिलाएं व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button