crime
Trending

अज्ञात लोगों ने की एक युवक की हत्या

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने अाज बताया कि भोपाल केे उपनगर संत हिरदाराम नगर का निवासी वसीम (30) भारत टाकीज के पास एक होटल में काम करता था। वह कल रात ई-रिक्शा से टीला जमालपुरा पहुंच कर बस पकड़ने जा रहा था। तभी एक मोटरसायकल आए दो लोगाें ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button