हापुड़ के छात्र ने जीता पदक किया नाम रोशन
मोहम्मद जैद को बचपन से ही शूटिंग का बड़ा शौक रहा है एवं शूटिंग में उच्च स्थान प्राप्त करने का उनका सपना था जिसे जैद ने कड़ी मेहनत करके साकार किया है अब जैद प्री नेशनल खेलने की तैयारी में जुट गए है।
हापुड़ मेरठ रोड स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के XI पी. सी. बी कक्षा के छात्र मोहम्मद जैद ने दिल्ली में आयोजित 45 वी यूपी स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, हापुड़ नगर , अपने माता पिता एवं परिवार जनों का नाम रोशन कर दिया। मोहम्मद जैद को बचपन से ही शूटिंग का बड़ा शौक रहा है एवं शूटिंग में उच्च स्थान प्राप्त करने का उनका सपना था जिसे जैद ने कड़ी मेहनत करके साकार किया है अब जैद प्री नेशनल खेलने की तैयारी में जुट गए है। खुशी की बात यह है कि जैद खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में भी पूरा ध्यान रखते है। रविवार को दिल्ली से लौटने के पश्चात आज विद्यालय में मोहम्मद जैद का भव्य स्वागत किया गया विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कांत आहलूवालिया, प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता एवं मैनेजर स्टेट नरेश अग्रवाल द्वारा उसे हार्दिक बधाई देते हुए मिठाई खिलाई एवं नेशनल में भी स्वर्ण पदक जीतने के लिए आशीर्वाद दिया । समस्त विद्यालय परिवार को ऐसे होनहार छात्र पर गर्व है। प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे बहुमुखी प्रतिभा वाले छात्र ही विद्यालय का गौरव होते है, तथा विद्यालय ,अपने परिवारजनों व अपने नगर का नाम रोशन करते हैं।


