

बागपत। बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा सत्यपाल सिंह ने आज सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में जनता दरबार लगाकर यात्रियों की समस्या को सुना। उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को सुनकर समाधान का भी आश्वासन दिया। रेल यात्रियों की समस्या सुनने के लिए सांसद सत्यपाल सिंह ने बड़ौत रेलवे स्टेशन से खेकड़ा तक करीब 30 किलोमीटर पैसेंजर ट्रेन में सफर किया और यात्रियों से बात की।
इस दौरान लोगों ने ट्रेन में सुरक्षा बढ़ाने, स्टेशनों पर शौचालयों की साफ-सफाई और रूट पर नई ट्रेन चलवाने की मांग की। बागपत निवासी सुनील ने दिल्ली से इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की। शेरू, अनिल, आनंद यादव आदि यात्रियों ने सांसद से कोरोना काल के बाद बंद हुई ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग की। सीनियर सिटीजन ने भी सांसद को दैनिक यात्रियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान जैसे ट्रेन आगे बढ़ती गई, वैसे ही यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई। यात्रा पूरी करने के बाद सांसद ने यात्रियों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए रेलमंत्री से जल्द मिलने का वायदा किया। इस दौरान सांसद ने रेल डिब्बे बदल-बदलकर यात्रियों की समस्या सुनी। वहीं, जब सांसद खेकड़ा स्टेशन पहुंचे तो जनता ने उनका स्वागत किया।
बता दें, शामली से दिल्ली हजारों की संख्या में दैनिक यात्री नौकरी करने के लिए जाते हैं। इनमें सर्वाधिक बागपत जिले के होते हैं।
जिस तरह से सांसद सत्यपाल सिंह ने लोगों की समस्या सुलझाने का एक अनोखा तरीका निकाला है। साथ ही उन्होंने लोगों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए एक अनोखी पहल की है। जनपद में उनका यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सासंद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, हिन्द केसरी सुभाष पहलवान, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, मनुपाल बंसल, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर, प्रमेन्द्र धामा, जितेन्द्र धामा, चन्द्रवीर तोमर नितिन चौधरी, संजय भारद्वाज, अनुज जैन, कालूराम, एडवोकेट दीपक शर्मा, विनोद पांचाल, राधेश्याम शर्मा, प्रमोद बावली, शिवेन्दु दत्त शर्मा, प्रदीप बली, अंकित लपराना, सुमित तोमर, प्रभात स्वामी, विकास दिक्षित आदि मौजूद रहे।
विश्व बंधु शास्त्री




