राज्य
Trending
सहारनपुर पुलिस ने टॉप-10 अपराधी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त थाना रामपुर मनिहारान का टॉप-10 अपराधी है

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के मार्गदर्शन में जनपद में नशा तस्करो के विरुद्व चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में चैकिंग के दौरान ग्राम इस्लामनगर के पास से एक शातिर नशा तस्कर रहीश पुत्र शकूर निवासी मौहल्ला महल थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर को दो किलो नाजायज गांजा सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना रामपुर मनिहारान का टॉप-10 अपराधी है। जिसके विरुद्ध जनपद के थाना रामपुर मनिहारान, थाना कोतवाली नगर, थाना नकुड़, थाना सरसावा व थाना मण्डी के अन्तर्गत लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी अधिनियम के तहत दर्जनो मुकदमें दर्ज हैं।




