uttar pradesh
Trending

सपा के पैदल मार्च पर बोले CM योगी- लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का हक, सपा नहीं मानती नियम कानून

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पार्टी विधायकों के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का हक सबको है। सपा नियम कानून को नहीं मानती है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही से पहले ही सपा का पैदल मार्च शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पार्टी विधायकों के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का हक सबको है। सपा नियम कानून को नहीं मानती है।

यूपी में अराजकता की कोई जगह नहीं है- योगी
योगी ने कहा कि नियमों के मुताबिक पैदल मार्च निकालना चाहिए ताकि जनता को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यूपी में अराजकता की कोई जगह नहीं है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे। सरकार जनहित में काम कर रही है। किसी देश से सबसे बड़ा विधानमंडल है। सदन में सार्थक मूद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। सदन सिर्फ चर्चा के लिए है। यूपी विकास के नए आयाम को छू रहा है।

सपा विधायकों ने किया पैदल मार्च 
बता दें कि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने महंगाई और बेरोज़गारी सहित अन्य मुद्दों को हंगामेदार तरीक़े से उठाने की तैयारी की है। जिसके चलते सपा विधायकों ने पैदल मार्च किया। उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद हैं। इस दौरान पैदल मार्च में विधायकों के हाथों में तख्तियां हैं। जिन पर बेरोजगारी, महंगाई, महिला शोषण,कानून व्यवस्था की बदहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गड़बड़ी का उल्लेख करने वाले नारे लिखे हुए हैं।

ग़ौरतलब है कि रविवार को विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में मदद की अपील की गई थी। सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दलों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के मंत्रियों से विपक्ष के हर मुद्दे का ताकिर्क उत्तर देने की तैयारी करके सदन में आने को कहा था। उन्होंने आगाह किया की विपक्ष मुद्दाविहीन है इसलिए सदन में शोरशराब कर व्यवधान डालने की कोशिश की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button