Uncategorized
Trending

सड़क पर ही वाहन पार्क होने से लग रहा जाम

बहसूमा कस्बे की सड़कों पर सरेआम वाहन पार्क किए जा रहे हैं। जिसके चलते आवाजाही में दिक्कत आ रही है।और हादसों का अंदेशा बढ़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहसूमा कस्बे की सड़कें पहले से ही तंग है।

बहसूमा। बहसूमा कस्बे की सड़कों पर सरेआम वाहन पार्क किए जा रहे हैं। जिसके चलते आवाजाही में दिक्कत आ रही है।और हादसों का अंदेशा बढ़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहसूमा कस्बे की सड़कें पहले से ही तंग है।ऊपर से पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते सड़कों पर ही लोग वाहन पार्क कर खरीदारी कर रहे हैं जिसके कारण जाम की दिक्कत बढ़ रही है।बाहर से भाडा लेकर आने वाली गाड़ियां भी सड़क पर घंटों खड़ी रहती है।सड़क के दोनों और वाहन पार्क किए जा रहे हैं।जिसके चलते सड़क पर अक्सर जाम लगा रहता है।और कस्बा आने जाने वाले यात्री परेशान होते हैं। बैंक के आगे, हलवाईयों की दुकानों के आगे,मुख्य बाजार में दुकानों के आगे आदि जगह जगह सड़क पर ही वाहन पार्क होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button