श्रीराम कॉलेज भारत के 40 सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में हुआ शामिल, नैक ने किया A ग्रेड से प्रमाणित
श्रीराम कॉलेज का नाम नित्त नई -नई उपलब्धियों के साथ जुड़ रहा है। इस बार एक और ऐसी उपलब्धि श्रीराम कॉलेज के नाम जुडी जो अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार भारत के सभी महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय मूल्याकंन एंव प्रत्यायन परिषद से मूल्यांकन कराना आवश्यक है।
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज का नाम नित्त नई -नई उपलब्धियों के साथ जुड़ रहा है। इस बार एक और ऐसी उपलब्धि श्रीराम कॉलेज के नाम जुडी जो अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार भारत के सभी महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय मूल्याकंन एंव प्रत्यायन परिषद से मूल्यांकन कराना आवश्यक है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एंव प्रत्यायन परिषद (नैक) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गठित एक ऐसी स्वायत्त संस्थान है जो भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन तथा प्रत्यायन का कार्य करती हैं। इसके द्वारा यह निर्धारित किया जाता हैं कि कोई भी शैक्षिक संस्था या विश्वविद्यालय प्रमाणन् एजेंसी द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के मानकों को किस स्तर तक पूरा कर रहा है। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्रथम चरण में वर्ष 2016 में नैक की टीम ने निरीक्षण कर श्रीराम कॉलेज को ’ए’ग्रेड से प्रमाणित किया था। इसी क्रम में वर्ष 2021 में श्रीराम कॉलेज द्वारा द्वितीय चरण के नैक मूल्यांकन हेतु आवेदन किया। आवेदन उपरान्त मूल्यांकन के समस्त चरणो को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरान्त श्रीराम कॉलेज में 02 व 03 जून को तीन सदस्यीय मूल्यांकन टीम ने भ्रमण कर निरीक्षण किया जिसमें चेयरमैन प्रो॰ कैलाश चन्द्र शर्मा, मैम्बर कॉर्डिनेटर प्रो॰ एम0 यादगिरी, सदस्य प्रो॰ अलका गुप्ता शामिल थे।
नैक कार्यालय द्वारा श्रीराम कॉलेज की ग्रेड-शीट जारी करते हुए महाविद्यालय को सातो मापदंडो में उत्कृष्ठ पाते हुए 3.56 सीजीपीए के साथ ए़़़़ ग्रेड प्रदान किया। श्रीराम कॉलेज को प्रथम मापदंड पाठ्यचर्चा के पहलू में 3 सीजीपीए, द्वितीय मापदंड अध्ययन-अध्यापन एवं मूल्यांकन में 3.65, तृतीय मापदंड शोध, नवोन्मेष तथा विस्तार में 3.09, चतुर्थ मापदंड मूलभूत सुविधाएं तथा अध्ययन के संसाधन में 3.91, पंचम मापदंड छात्र सहायोग तथा विकास में 3.79, षष्ठ्म मापदंड संचालन, नेतृत्व एवं प्रबन्धन में 3.34 तथा सप्तम् मापदंड संस्थानिक मूल्य और सर्वश्रेष्ठ परम्पराएॅ में 3.86 सीजीपीए प्राप्त हुआ है।
श्रीराम कॉलेज अब न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि आस-पास के प्रदेशो में भी एकमात्र ऐसा महाविद्यालय बन गया है जिसे नैक द्वारा ए़़़़ ग्रेड से प्रमाणित किया गया है।


श्रीराम कॉलेज को द्वितीय चक्र में ए़़़़ ग्रेड प्राप्त होनें पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ॰ एस॰ सी॰ कुलश्रेष्ठ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज ने द्वितीय चक्र में ए़़़़ ग्रेड प्राप्त कर मुजफ्फरनगर जनपद का ही नही अपितु पूरे उत्तर प्रदेश में भी इतिहास कायम कर अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होने कहा कि हमारा कॉलेज अब सम्पूर्ण भारत के मात्र 40 ऐसे महाविद्यालयों में शामिल हो गया है जिन्हे नैक द्वारा ए़़़़ ग्रेड प्राप्त है। उन्होने कहा कि हमारी इस सफलता में कॉलेज के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक, विद्यार्थी, पुरातन विद्यार्थी व अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में समन्वयक आईक्यूएसी डॉ0 विनीत कुमार शर्मा व इनकी टीम में शामिल रहे प्रो0 संजय कान्त त्यागी, प्रो0 ऋषभ भारद्वाज, वरिष्ठ कार्यालय सहायक आशुतोष कुमार व लैब सहायक राहुल कुमार, मनोज पुंडीर, दिनेश यादव ने इस उपलब्धि को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। डॉ0 कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इसी प्रकार आगे भी बेहतर शिक्षा प्रदान करने के संकल्प को मूर्त रूप देते हुये मिलकर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि श्रीराम कॉलेज का समस्त स्टाफ आगे भी एक परिवार की तरह कार्य करते हुए श्रीराम कॉलेज को नित नई ऊचॉईयों और उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिये परिश्रम करता रहेगा।


महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने कहा कि महाविद्यालय में पिछलें कई वर्षो से गुणवत्ता परख, सतत अधिकाधिक अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार, उत्कृष्ट शैक्षिक व विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधयों का सम्पन्न होना तथा विश्वविद्यालय व राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के अनवरत उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियॉं इस विशिष्ट उपलब्धि के आधार बिन्दु रहे है। डॉ0 मित्तल द्वारा इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सम्पूर्ण श्रीराम परिवार को बधाई दी।
महाविद्यालय की आन्तरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ0 विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि नैक द्वारा किसी भी संस्थान को ए़़़़ ग्रेड प्रदान करना अपने आप में ही यह प्रदर्शित करता है कि वह संस्थान किस स्तर का है। ए़़़़ ग्रेड नैक द्वारा प्रदान किये जाने वाला सर्वश्रेष्ठ ग्रेड है जो श्रीराम कॉलेज ने प्राप्त किया है। उन्होने इस उपलब्धि के लिए श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन, निदेशक डॉ0 आदित्य गौतम, प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल, सभी विभागाध्यक्षों तथा शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों को उनके सर्वोत्तम योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

