राज्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव व हेडगेवार जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं परम पूज्य डॉक्टर केशव राम बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। बौद्धिक कार्यक्रम के बाद पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। कई स्थानों पर लोगों ने भारत माता की जय जयकार करते हुए स्वंयसेवकों पर पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया। 03 अप्रैल 2022 रविवार को स्वयंसेवकों का पथ संचलन जैन औषधालय प्रेमपुरी से प्रारंभ होकर ईदगाह चौराहा ईदगाह रोड, जैन साधु भवन, 40 फुटा रोड, खादरवाला मेन रोड, खादरवाला चौराहा, लाल कोठी, अब्बूपूरा, लोहिया बाजार एवं भारत माता चौक से होते हुए अंत में पुनः जैन औषधालय पर पहुंचा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह नगर संघचालक तेजवीर जी ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा हमारी वैभवशाली संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का पर्व है।

वर्ष प्रतिपदा का दिन स्वयंसेवकों के लिए इसलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है कि उस दिन ही संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। उस दिन कार्यक्रम स्थल पर शाखा लगाने से पहले आद्य सरसंघचालक प्रणाम देकर सभी स्वयंसेवक संघ संस्थापक को याद करते हैं।

कार्यक्रम ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने संघ के अध्यक्ष व संचालक जी परम पूज्य केशव राव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए सभी सम सेवकों को प्रेरित किया इसी के साथ उन्होंने वैज्ञानिक विधि से चलने वाले हिंदू विक्रमी संवत के विषय में विस्तार से बताया और समझाया उन्होंने बताया कि हमारा विक्रमी संवत बहुत प्रमाणित वैज्ञानिक है इस दिन हमारा हिंदू कैलेंडर आरंभ होता है जिसके अनुसार ही हमारे सभी विभाग और कार्यक्रम निश्चित होते हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग कार्यवाह सुंदरलाल भाग शारीरिक प्रमुख वीरेंद्र जी भाग व्यवस्था प्रमुख मनोज जी भारत प्रचार प्रमुख राजीव चंदा जी भाग बौद्धिक प्रमुख सोनू जी भारत सेवा प्रमुख शिवकुमार जी नगर परिवार प्रबोधन प्रमुख ब्रजमोहन जी भाग सह कार्यवाह दिनेश जी आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button