राज्य
Trending

राजवाहे की मेढ टूटने से राझड गांव में जलभराव,गंदेे पानी से होकर गुजरने पर मजबूर हैं ग्रामीण

राजवाहे की मेढ टूटने से राझड गांव में जलभराव गंदेे पानी से होकर गुजरने पर मजबूर हैं ग्रामीण, बढ रहा आक्रोश गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बढा

गढीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड स्थित राजवाहे की मेढ टूट जाने के चलते एक सप्ताह से गांव की गलियों में जलभराव होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारियों ने इस समस्या से निजात दिलाने को कोई सुध नहीं ली है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व गढ़ीपुख्ता-दुल्लाखेडी मार्ग पर राझड गांव होेकर गुजरने वाले राजवाहे का पानी ओवरफ्लो हो जाने के मेढ टूट गयी जिसके चलते गांव में जलभराव की समस्या पैदा हो गयी है। पानी गांव की गलियों से होता हुआ ग्रामीणों के घरों में भी घुस गया है जिससे मकानों की दीवारों में दरार आ गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों में पानी भर जाने से घर में रखा सामान व खाने पीने की चीजें भी खराब हो रही हैं। सहकारी समिति चेयरमैन योगेश चौधरी ने इसकी शिकायत बीडीओ ऊन, एसडीएम ऊन से भी की थी लेकन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। ग्रामीणों मौहम्मद दिलशाद, शहीद धोबी, मा. खिलारी सिंह, भगवान दास, सहदेव, सुकेश आदि ने बताया कि एक सप्ताह से राजवाहे की मेढ टूटकर गांव की सडकों तक पानी आ गया जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड रहा है। गांव की सडक, नाली, नाला में भी गंदगी का साम्राज्य है जिससे गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी आज तक सिंचाई विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं की सुध लेने नहीं पहुंचे जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढता जा रहा है। घरों में पानी भरने के कारण मकानों के गिरने का खतरा बढ गया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेकर समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान सरोज ने बताया कि उन्होंने लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया है, गांव में साफ सफाई अभियान समय-समय पर चलाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button