crime
Trending

युवक की हत्या के बाद शव गांव में पहुचने पर आरोपीयो की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का हंगामा

थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर में सोमवार की देर रात पैसो के लेनदेन में गांव निवासी युवक की चाकुओं गोंदकर हत्या कर दी गई थी।

रामराज। थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर में सोमवार की देर रात पैसो के लेनदेन में गांव निवासी युवक की चाकुओं गोंदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा ने गांव निवासी माँ बेटी व पिता पुत्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक का शव गांव में पहुचने पर मृतक के परिजनों ने आरोपीयो की गिरफ्तारी को लेकर एसपी देहात व सीओ जानसठ के सामने हंगामा किया
क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी नईम पुत्र यामीन व गांव निवासी कसरत पुत्र कलवा में पैसो का लेनदेन था। सोमवार की देर रात पैसो के लेनदेन को लेकर दोनो पक्षो में कहासुनी व गाली गलौच हो गई। गाली गलौच का विरोध करने पर कसरत पक्ष के लोगो ने नईम पर लाठी डंडों व चाकुओं से गोंदकर गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुची और घायल को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात ही पुलिस में मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को मृतक के चाचा कलवा पुत्र जॉनी की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी कसरत पुत्र कलवा व उसके पुत्र समीर उर्फ भोला व गुड्डी पत्नी कसरत व रईमा पुत्री कसरत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद नईम का शव जैसे ही गांव में पहुचा तो मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व सीओ जानसठ शकील अहमद के सामने हंगामा शुरू कर दिया। दोनो अधिकारियों के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन शान्त हुए उसके बाद शव को दफना दिया गया। युवक की ईद के एक दिन पहले हुई हत्या की वजह से मृतक के परिजनो की खुशी मातम में तब्दील हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button