Uncategorized
Trending

मेरठ में भी हो चुकी है कानपुर जैसी घटना, 25 दिनों तक डॉक्टर की लाश के साथ सोता रहा शख्स

कानपुर में डेढ़ साल तक मृतक के साथ रहने जैसी घटना मेरठ में भी हो चुकी है। करीब आठ साल पहले एक शख्स अपने मुर्दा भाई की लाश के साथ 25 दिनों तक रहा। इस दौरान वो उसका खाना भी बनाता था।

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेढ़ साल बाद तक मृतक का अंतिम संस्कार ना करने जैसा मामला मेरठ में भी सामने आ चुका है। करीब आठ साल पहले भाई की मौत के बाद उसकी लाश के साथ उसका भाई करीब 25 दिन तक सोता रहा। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार था और इसी के चलते ऐसी घटना की थी। बाद में जानकारी के बाद पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।

जानकारी के मुताबिक शास्त्रीनगर निवासी एक मकान में दो बुजुर्ग भाई रहते थे। डॉ. हरीश बगई की अगस्त 2014 में मृत्यु हो गई थी। मौत के बाद भी उनके छोटे भाई ने अंतिम संस्कार नहीं किया और लाश के साथ ही घर में सोता रहा। रोजाना भाई के लिए खाना बनाता था। इस दौरान उन्होंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं, घर के खिड़की दरवाजे बंद ही रखते थे। दुर्गंध बाहर न जाए, इसलिए घर में कई तरह के इत्र का इस्तेमाल कर रहे थे। कई दिन गुजरने के बाद लाश सड़ने लगी और दुर्गंध आसपास के लोगों के घरों तक पहुंचने लगी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

शुरुआत में पुलिस टीम पहुंची तो बुजुर्ग ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद 7 सितंबर 2014 को रात के समय दो थानों की फोर्स बुलाई गई और दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद पुलिस के साथ बुजुर्ग भिड़ गया और भाई को जिंदा बताता रहा। हालांकि पुलिस ने डॉक्टर बुलाकर जांच कराई तो पता चला कि मृत्यु करीब 25 दिन पहले हो चुकी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पता चला कि डॉ. हरीश के छोटे भाई की हालत ठीक नहीं है और डिप्रेशन का शिकार थे। पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग अपने भाई की लाश के साथ ही सोता था और उसके लिए खाना भी बनाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button