मुज़फ्फरनगर में लेडी गैंगस्टर मीनू त्यागी गिड़गिड़ाई और अपने बेटे से फ़ोन पर कह डाली ये बात
मुजफ्फरनगर की लेडी गैंगस्टर मीनू त्यागी आंबेडकरनगर जेल में अपनी हत्या की आशंका जताते हुए बेटे से गिड़गिड़ा रही है। मीनू त्यागी ने बेटे रक्षित से फोन पर बात करते हुए कहा कि मुन्ना बजरंगी की तरह उसकी भी जेल में हत्या हो सकती है।
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की लेडी गैंगस्टर मीनू त्यागी आंबेडकरनगर जेल में अपनी हत्या की आशंका जताते हुए बेटे से गिड़गिड़ा रही है। मीनू त्यागी ने बेटे रक्षित से फोन पर बात करते हुए कहा कि मुन्ना बजरंगी की तरह उसकी भी जेल में हत्या हो सकती है। मीनू ने बेटे से ऐसी किसी भी अनहोनी पर जेल अधीक्षक के विरुद्ध एफआईआर कराने की बात कही है। बेटे रक्षित से फोन पर मीनू की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में मीनू त्यागी जेल अधीक्षक पर भी टॉर्चर करने का आरोप भी लगा रही हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी लकड़ी कारोबारी सतीश त्यागी पुत्र ईश्वर त्यागी की 3 जुलाई 2007 में रोहाना में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मीनू त्यागी तथा उसके पति विक्की त्यागी निवासी गांव पावटी खुर्द सहित 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे-15 राजेश भारद्वाज ने 12 दिसंबर 2017 को मीनू त्यागी को सतीश त्यागी हत्याकांड का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मीनू त्यागी तब से ही जिला जेल में निरुद्ध थी। जनवरी 2022 को सजायाफ्ता बंदी मीनूी त्यागी को आंबेडकर नगर जेल कर दिया गया था।

