
मथुरा। मथुरा से एक मासूम बच्चे के लापता होने के 4 दिन बाद कुएं में पड़ा मिला शव। 9 साल के बच्चे का शव कुए में मिलने से लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को कुएं से निकालने का प्रयास किया तो गुस्साई भीड़ ने शव को निकालने नहीं दिया।

दरअसल, 14 अप्रैल को कस्बा अडींग में घर के बाहर खेलते हुए एक 9 साल का बच्चा गायब हो गया था। जब काफी समय तक बच्चा घर में लौटा तो परिजनों और कस्बा वासियों ने चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया और बाजार भी बंद कराएं। आक्रोशित लोगों ने बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेट दिया था। पुलिस को बच्चे का कोई सुराग न मिलने की वजह से आक्रोशित लोगों ने बच्चे का शव कुएं से निकालने के लिए मना कर दिया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




