कोरोना
Trending
महाराष्ट्र में कोरोना के 2369 नये मामले , पांच और मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,65,035 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,910 हो गयी है।
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 2369 नये मामले सामने आये तथा पांच और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,65,035 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,910 हो गयी है। इसी अवधि में 1402 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 77,91,575 हो गयी है।

राज्य में अभी 25,570 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


