Uncategorized
Trending
भारत तिब्बत सहयोग मंच- द्वारा घर घर जाकर लगाए झंडे
आजादी के 75 वर्ष पूरा होने की खुशी में भारत तिब्बत सहयोग मंच जो कि पूरे हिंदुस्तान में फैला हुआ है
मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने की खुशी में भारत तिब्बत सहयोग मंच जो कि पूरे हिंदुस्तान में फैला हुआ है इंद्रेश वरिष्ठ संघ प्रचारक, पंकज गोयल जी राष्ट्रीय महामंत्री, संदीप चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष, कपिल त्यागी प्रांतीय महामंत्री के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में प्रत्येक जिलों में पौधारोपण, तिरंगा वितरण कर एवं अनेकों विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कर इस महोत्सव को खुशी से मनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया है और आगे भी देश की तरक्की के लिए भारत तिब्बत सहयोग मंच जो कुछ भी आवश्यकता होगी देने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कार्यक्रम में श्याम सिंह सैनी, सुनील तायल, दिनेश पुंडीर, नितिन ,योगेंद्र दत्त शर्मा आदि लोग का विशेष सहयोग रहा।


