uttar pradesh
Trending

प्रयागराज में तमंचा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश जख्मी व दो गिरफ्तार

पूरामुफ्ती पुलिस ने जानकारी दी है कि सफदरगंज ईंट-भट्टे के पास रविवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई और एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। साथ मे रहे उसके साथी को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इन बदमाशों के पास से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों तमंचा बनाकर बेचते थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ जारी है।

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया तो बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को घायल किया और दो को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

तमंचा बना रहे थे बदमाशपूरामुफ्ती पुलिस ने जानकारी दी है कि सफदरगंज ईंट-भट्टे के पास रविवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई और एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। साथ मे रहे उसके साथी को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इन बदमाशों के पास से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों तमंचा बनाकर बेचते थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ जारी है।

प्रभारी पूरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह ने जनक दी है कि देर रात गस्त पर था कि वीरान जगह पर आग जलती हुई देखी तो आवाज लगाई। आवाज सुनते ही बदमाश भागने लगे। उसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वही गिर पड़ा, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि गोली लगने से रत्नेश उर्फ नेकलेस निवासी मेहंदीपुर थाना पिपरी जनपद कौशांबी घायल हुआ है। उसके साथी गोलू निवासी महमूदपुर मनौरी, पिपरी कौशांबी को भी पकड़ लिया गया है। यह दोनों तमंचा बनाकर बेचने का काम करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button