Uncategorized
Trending

पांच दशकों से अधूरी पडी चौगामा सिंचाई परियोजना

बढती लागत और किसानों की परेशानी से सरकार पर मुंह फेरने और वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए रालोद के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान न करना, खाद की मंहगाई और आवारा पशुओं जैसी समस्याओं पर गंभीरता से नीति निर्धारण कर शीघ्र क्रियान्वयन की पुरजोर मांग की है

बडौत । जनपद बागपत में गिरते जलस्तर के बावजूद सूखी नहरों और अधूरी सिंचाई परियोजनाओं के चलते फसलों के उत्पादन में बढती लागत और किसानों की परेशानी से सरकार पर मुंह फेरने और वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए रालोद के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान न करना, खाद की मंहगाई और आवारा पशुओं जैसी समस्याओं पर गंभीरता से नीति निर्धारण कर शीघ्र क्रियान्वयन की पुरजोर मांग की है |

जनपद के आधा दर्जन गांवों में किसानों तथा नगर के व्यापारी नेताओं से मंत्रणा के बाद वार्ता के दौरान कहा कि, वर्तमान भाजपा सरकारों को किसानों की ही नहींं, युवाओं के रोजगार, व्यापारी वर्ग के लिए सुविधा युक्त व्यापार तथा बढते अपराध से बेखबर होकर अपने महिमामंडन और स्तुतिगान के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं |

उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार और मंहगाई कमर तोड़ रही है तथा सरकारी स्कूलों तक में बच्चों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें सत्र प्रारंभ होने के 6 माह बाद तक भी प्रदेश सरकार पूरी नहींं की जा सकी हैं | वहीं स्कूल कालेज में शिक्षकों की भारी कमी होने के चलते स्कूल बंदी की नौबत तक आने लगी है, ऐसे में देश के नव कर्णधारों के भविष्य से भी खिलवाड़ से पीड़ित अभिभावकों के लिए रालोद को चिंता है। और उसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ जयंत सिंह के दिशा निर्देशन में विधानसभा में जागरूक विपक्ष की भूमिका निभाई जा रही है और संसद के उच्च सदन में स्वयं चौ जयंत सिंह सरकार को कटघरे में खड़े करते रहे हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button