Uncategorized
Trending

पति की मौत के बाद पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को जेल भेज दिया है। मामले में दो अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए है।

कांधला। कस्बे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को जेल भेज दिया है। मामले में दो अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए है। मृतक की पत्नी के साथ उक्त दोनों लोग भी शामिल थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही हैं।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 37 वर्षीय इनाम की शुक्रवार की रात्रि में मौत हो गई थी।.मामले में मृतक की बहन बानो ने अपनी भाई व भाभी के विवाद में भाई को धक्का देकर जाल से जमीन पर गिरने मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी आसमीन को हिरासत में ले लिया था। युवक की मौत का मामला लोगों को हजम नहीं हो पा रहा था। रविवार को दर्जनों लोग थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामबीर सिंह से मिले, ओर मामले की जांच कराए जाने की मांग की। थाना प्रभारी ने ने सभी लोगों को निष्पक्ष जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने मृतक की पत्नी आसमीन से। पूछताछ की। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन मृतक के घर पर कस्बा निवासी अकरम अंसारी ओर कासिम मौजूद थे। रात्रि में करीब दो बजे इनाम अपने घर आया था। घर आने पर उसने अपनी पत्नी आसमीन से खाना मांगा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इनाम ने अपनी पत्नी आसमीन के साथ मारपीट कर दी, तो उक्त दोनों लोग भी मौके पर आ गए थे। आरोप है उक्त दोनों ने महिला की मदद करते हुए उसे जाल से धक्का दे दिया था। जिसके चलते छत से जमीन पर गिरने से इनाम की मौत हो गई थी। स्वजनों ने थाना पुलिस को सूचना न देकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पीएम रिपोर्ट में सर में गंभीर चोट आने से मौत होना आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी आसमीन को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार उक्त दोनों आरोपितों की तलाश कर रही हैं। महिला का एक वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोगों के घर आने की बात कर रही है। कहासुनी होने पर तीनों ने उसे जाल से धक्का दे दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button