राज्य
Trending

निकाय चुनाव जनसेवा भाव को मूर्तरूप देने का माध्यम मात्र: कमलनाथ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि निकाय चुनाव उनकी पार्टी के लिए हर-जीत के प्रश्न का नहीं है, बल्कि यह जन सेवा भाव को मूर्तरूप देने का माध्यम मात्र है।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि निकाय चुनाव उनकी पार्टी के लिए हर-जीत के प्रश्न का नहीं है, बल्कि यह जन सेवा भाव को मूर्तरूप देने का माध्यम मात्र है।
श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि हमारी पार्टी के लिए निकाय चुनाव सिर्फ हार और जीत का प्रश्न नहीं हैं, बल्कि यह चुनाव हमारे ज़न सेवा के भाव को मूर्त रूप देने का माध्यम मात्र है। हम ‘सुन्दर, सुरक्षित, समर्थ, सुशासित और सुविधाओं से भरपूर शहर’ देने के संकल्प के साथ आपके समक्ष हैं। आपसे सरोकार रखने वाले आपके शहर के जन सेवक लोकप्रिय साथियों को महापौर प्रत्याशी के रुप में आपको आशा और विश्वास के साथ सौपा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सभी महापौर प्रत्याशी साथी ऐसे महान संकल्प के साथ जनता के बीच जाएं कि चारों तरफ फैले कुशासन और भ्रष्टाचार के बीच जनता उनके साथ मिलकर नए सवेरे की शुरुआत करे। ‘जन जन के मन के शहर’ के लक्ष्य को मूर्त रुप देने के लिए मजबूती से आगे बढ़े।
बघेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button