policeराज्य

धर्म और प्रधानमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ के मामले में इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित

फेसबुक पर धर्म और प्रधानमंत्री की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया गया पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर जूही और दरोगा को निलंबित कर दिया है।

कानपुर। कानपुर से फेसबुक पर देवी-देवताओं और प्रधानमंत्री मोदी की फोटो से छेड़छाड कर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया गया। इसका विरोध एडवोकेट अनिरुद्ध जायसवाल ने किया। एडवोकेट ने कानपुर के जूही थाने में तहरीर दी। तहरीर देने के बाद भी 36 घंटे तक पुलिस इस पर कार्रवाई करने से बचती रही। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले में FIR दर्ज हुई।

जूही निवासी एडवोकेट अनिरुद्ध जायसवाल ने बताया कि 9 अप्रैल को फेसबुक पर उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट देखी। इसमें हिंदू धर्म और पीएम की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई थी। एडवोकेट ने इस मामले को लेकर जूही थाने में तहरीर दी। यह पोस्ट विजेंद्र कुमार यादव नाम की आईडी से की गई थी। घटना में लापरवाही को लेकर पुलिस कमिश्नर ने मामले में डीसीपी साउथ से जांच कराई। जांच में लापरवाही सामने आने पर इंस्पेक्टर जूही नीरज ओझा और एसएसआई अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button