Uncategorized
Trending
दो पक्षों के बीच संघर्ष में घायल हुए वृद्ध की अस्पताल में मौत, गांव में तनाव
मुंडाली थाना क्षेत्र के नंगला कबूलपुर में नाला निर्माण को लेकर बीते मंगलवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष में घायल वृद्ध भूपशरण पुत्र दलेर की गुरुवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई

मेरठ :- मुंडाली थाना क्षेत्र के नंगला कबूलपुर में नाला निर्माण को लेकर बीते मंगलवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष में घायल वृद्ध भूपशरण पुत्र दलेर की गुरुवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बुर्जुग की मौत के बाद | गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, इससे पहले मामले | में 26 नामजद तथा 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा | पंजीकृत कर पुलिस प्रधानपति अजय कुमार और एक अन्य कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ।


