दोस्त की हत्या कर उसकी बीवी को साथ रखा, 2 साल बाद कर डाला उसका भी कत्ल, सामने आई ये बडी वजह
दोस्त की पत्नी के साथ अवैध रिश्तों के बाद एक शख्स ने दो साल पहले अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। दोस्त को रास्ते से हटाने के बाद उसकी बीवी और 2 बच्चों को अपने साथ रख लिया। अब उसने दोस्त की बीवी को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
इटावा। दोस्त की पत्नी के साथ अवैध रिश्तों के बाद एक शख्स ने दो साल पहले अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। दोस्त को रास्ते से हटाने के बाद उसकी बीवी और 2 बच्चों को अपने साथ रख लिया। अब उसने दोस्त की बीवी को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इटावा के ऊ सराहार इलाके में 21 जून की रात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए इटावा पुलिस ने बताया है कि उसके दोस्त ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। महिला को पूजा करने के बहाने बुलाकर कार से लाया और गोली मारकर हत्या कर दी। शव पास में ही बंबे में फेंक दिया था। इसके ये जानकारी शुक्रवार को एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने खुलासा करते हुये दी।

थाना ऊ सराहार क्षेत्र के गांव कौआ पीसापुर के पास 22 जून को 38 वर्षीय मिथलेश पत्नी गजेंद्र निवासी झुंझनु राजस्थान का शव बंबा में पड़ा मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गयी थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने छानबीन की तो इस मामले में रम्पुरा ऊसराहार के रहने वाले सतीशचंद्र यादव की संलिप्तता दिखायी दी। सतीश चंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने ही मिथलेश की हत्या की थी। वह नोयडा में रहकर काम करता था।



