कोरोनादेश
Trending

देश में कोरोना से 214 और मरीजों की मौत

देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 214 की वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 521965 हो गयी है।

नयी दिल्ली। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 214 की वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 521965 हो गयी है। देश में इस समय कोरोना से होने वाली मौतों की दर 1.21 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 186 करोड़ 54 लाख 94 हजार 355 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2183 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 542 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 1985 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 10 हजार 773 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख 61 हजार 440 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 83 करोड़ 21 लाख चार हजार 846 कोविड परीक्षण किए हैं।

पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 256 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके बाद यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 1518 हो गयी है। इस दौरान 261 लोगों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1840872 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 26,160 पर स्थिर रहा।

केरल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 516 की कमी आने के कारण इनकी संख्या 2466 रह गयी है। वहीं, इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6466280 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 68615 हो गया है। कर्नाटक में 23 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 1506 हो गयी है। इस दौरान 31 मरीजों के स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3904806 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40057 पर स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button