Uncategorized
Trending

त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने की गस्त

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर मुख्य स्थानो पर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गयी।

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। आगामी त्यौहारों( रामलीला, दशहरा आदि) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, श्री विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में जनपदीय पुलिस अपने अपने थाना क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों, कोचिंग सेन्टर, शराब के ठेकों आदि के आस-पास पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर मुख्य स्थानो पर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button