तस्मिया स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
स्कूल के प्रधानाचार्य के निर्देशानुसार शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा 15 अगस्त के लिए छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक रंगारंग देश भक्ति गीत वे अन्य कार्यक्रमो के लिए तैयार किया जा रहा था जो कि 15 अगस्त को सभी दर्शकों के सामने प्रस्तुत किए गए।
मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। 15 अगस्त 2022 आज पूरे भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । इसी क्रम में तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में भी आज़ादी के अमृत महोत्सव का आयोजन बड़ी धूम – धाम से किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य जावेद मजहर प्रबन्धक सय्यद एजाज अहमद और मुख्य अतिथि जयवीर खालापार चौकी इंचार्ज ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। स्कूल के प्रधानाचार्य के निर्देशानुसार शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा 15 अगस्त के लिए छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक रंगारंग देश भक्ति गीत वे अन्य कार्यक्रमो के लिए तैयार किया जा रहा था जो कि 15 अगस्त को सभी दर्शकों के सामने प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर कक्षा 6,7,8 की छात्र – छात्राओं द्वारा परेड भी प्रस्तुत की गयी सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारम्भ तिलावते कलाम पाक और नात – ए – नबवी से हुयी । स्कूल के प्रबन्धक सय्यद एजाज़ अहमद ने मुख्य अतिथि का स्वागत फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्नन प्रस्तुत करके किया । इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्राओ ने नीति के दोहों का वाचन किया , तो कक्षा 7 की छात्राओ ने ” पापा कहते है बड़ा नाम करेगी प्रस्तुत करके सबका दिल मोह लिया । कक्षा 6 की हुमैरा एंड ग्रुप ने ” मेरा भारत जिन्दाबाद रहे प्रस्तुत कर देश भावना को जागृत किया । कक्षा 5 की आफिया एंड ग्रुप ने ” मेरा आसमा है पापा ” पेश किया कक्षा 4 और 3 ने रूहानी नगमा ” बिस्मिल्लाह- 2 पेश किया ” कक्षा 1 और 2 ने ” ये मत कहो खुदा से मेरी मुशिकले बढ़ी है ” पेश करके सबका दिल जीत लिया । इस मौके पर सभी प्रतिभागी बच्चो को पुरस्कृत किया गया । मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने अपने संबोधन ने कहा कि बच्चे कल का भविष्य है वे समाज के निर्माता है इसलिए अच्छा समाज विकसित करने के लिए अच्छी शिक्षा , उच्च संस्कार, परिश्रम, अनुशासित जैसे नैतिक मूल्यों से बच्चों को सुशोभित करना है , जिससे हमारा देश भेदभाव , गरीबी , अन्धविश्वास , बेरोजगारी , अपराध आदि से मुक्त एक सुखी और खुशहाल देश बन सके । इस अवसर पर राष्ट्र प्रेम को समर्पित एक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगायी गयी और वृक्षारोपण भी किया गया। अन्त में सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरीत की गयी और स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद किया।


